Monday, 17 March 2014

..

जहां नुमा एक होटल है नां...

जहां नुमा के पीछे एक टी.वी. टॉवर है नां...

चाँद को उसके ऊपर चढ़ते देखा था कल

होली का दिन था

मुंह पर सारे रंग लगे थे

थोड़ी देर में ऊपर चढ़ के

टांग पे टांग जमा के ऐसे बैठ गया था,

होली की खबरों में लोग उसे भी जैसे

अब टी.वी. पर देख रहे होंगे

No comments:

Post a Comment