Tuesday, 11 March 2014

कौन है

मैं दीवार की इस जानिब हूँ
इस जानिब तो धूप भी है हरियाली भी
ओस भी गिरती है पत्तों पर
आ जाये तो आलसी कोहरा
शाख पे बैठा घंटों ऊँघता रहता है
बारिश लम्बी तारों पर नटनी की तरह थिरकती
आँखों से गुम हो जाती है
जो मौसम आता है
सारे रस देता है

लेकिन

इस कच्ची दीवार की दूसरी जानिब
क्यों ऐसा सन्नाटा है
कौन है जो आवाज नहीं करता
लेकिन
दीवार से टेक लगाए बैठा रहता है

No comments:

Post a Comment